राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीवन परिचय : Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

By | December 12, 2023

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीवन परिचय Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Rajasthan Next CM राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। राजस्थान में दीया कुमारी (Diya Kumari) और प्रेमचंद बैरवा (Prem Chand Bairwa) को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

जीवन परिचय

  • नाम : भजनलाल शर्मा
  • उम्र : 55 साल
  • पिता का नामः- श्री किसन स्वरूप शर्मा
  • व्यवसाय :- कृषि एवं खनिज आपूर्ति (निजी व्यवसाय)
  • योग्यताः- एम.ए. राजनीति विज्ञान

राजनीति में पिछले 35 वर्षो से सक्रिय है। गांव अटारी तह. नदबई में अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण कर माध्यमिक शिक्षा के लिए नदबई आया तभी से सौभाग्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सम्पर्क में आ गया। नदबई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई का सक्रिय कार्यकर्ता रहते हुए-

  • इकाई अध्यक्ष नदबई
  • इकाई प्रमुख नदबई
  • सहजिला सयोजक भरतपुर
  • कालेज इकाई प्रमुख भरतपुर
  • सहजिला प्रमुख भरतपुर

दयित्वो का निर्वहन करते हुऐ एबीवीपी के 1990 में कश्मीर मार्च में सक्रिय सहभाग रहा तथा लगभग 100 कार्यकर्ताओ के साथ ऊधमपुर तक मार्च कर गिरफ्तारी दी। 1992 में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में जेल गया।

संगठन की योजना से 1991-92 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली। जिसे उत्तोरोत्तर सक्रियता के कारण संगठन के माननीय कार्यकर्ताओ ने निरन्तर प्रोत्साहन दिया परिणामतः संगठन में दयित्व बढते गए। 27 वर्ष की उम्र में सरपंच बना तथा एक बार पंचायत समिति सदस्य रहा।

  • सरपंच (सन् 2000-2005) ग्राम पंचायत अटारी
  • पंचायत समिति सदस्य (सन् 2010-2015) पंचायत समिति अटारी बछामदी
  • मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई
  • जिला मंत्री भाजयुमो
  • जिला महामंत्री भाजयुमो
  • जिलाध्यक्ष भाजयुमो (तीन बार)
  • जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर
  • जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर
  • जिलाध्यक्ष (सन् 2009-2014) भारतीय जनता पार्टी भरतपुर
  • प्रदेश उपाध्यक्ष (सन् 2014-2016) भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान
  • प्रदेश महामंत्री (सन् 2016 से अब तक) भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान
राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जीवन परिचय : Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma 2

राजस्थान में पिछले 10 दिन से चल रहा मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म हो गया है. सांगानेर के विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम चुना गया है. उदयपुर में हुई भाजपा विधायक दल की पहले बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम ऐलान किया गया. इसके अलावा दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम नियुक्त किया गया है. तीन राज्यों के सीएम का ऐलान करने के बाद अब मध्य प्रदेश से शिवाराज सिंह चौहान, राजस्थान में वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ से रमन सिंह का दौर खत्म हो गया है. इससे पहले राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *